हल्द्वानी: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से जुड़ी एक और फिल्मी उपलब्धि सामने आई है। हल्द्वानी निवासी अभिनेता रोमांच मेहता की नई फिल्म तुम मेरे हो देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रोमांच ने अहम भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि फिल्म की करीब 50 प्रतिशत शूटिंग भीमताल और नैनीताल में की गई है…जिससे उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित गली नंबर 10 के निवासी रोमांच मेहता ने टेलीविजन की दुनिया में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई। वह अब तक 50 से अधिक टीवी सीरियल्स में अभिनय कर चुके हैं। इनमें रामायण, छन-छन, गंगा, देवों के देव महादेव, मेरे अंगने में, सिया के राम, कुल्फी कुमार बाजेवाला, कभी-कभी इत्तेफाक से, न्योनतारा और दिलों की रामलीला जैसे धारावाहिक शामिल हैं।
रोमांच के इस सफर को हल्द्वानी के स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
रोमांच मेहता इससे पहले फिल्म ‘तेरा जादू चल गया’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुके हैं। ‘तुम मेरे हो’ उनकी एक और महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय के साथ को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी निभाई है। फिल्म में वह मुख्य किरदार के करीबी दोस्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
फिल्म की लगभग आधी शूटिंग भीमताल और नैनीताल में हुई है। इससे कुमाऊं की प्राकृतिक खूबसूरती को फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। रोमांच का कहना है कि वह उत्तराखंड की संस्कृति और यहां की खूबसूरती को सिनेमा के माध्यम से पहचान दिलाना चाहते हैं।
रोमांच मेहता के पिता स्वर्गीय डॉ. सुभाष मेहता थे। टीवी से लेकर फिल्मों तक का उनका सफर स्थानीय युवाओं के लिए यह संदेश देता है कि मेहनत और लगातार प्रयास से मनोरंजन जगत में अपनी जगह बनाई जा सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट 
