टिहरी : टिहरी से बड़ी खबर सामने आई है…जहां चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिर गया।
घटना गुरुवार को नैल के पास हुई…जहां वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक दो लोगों को खाई से बाहर निकाला गया है…जिनमें एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। घायल की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है।
जिला आपदा प्रबंधन की ओर से बताया गया कि मौके पर एंबुलेंस भेजी गई हैं और पुलिस, एसडीआरएफ तथा प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था…तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान 
