उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र के कासमपुर गांव में सुबह-सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई यहां अपने गेहूं के खेत में गेहूं कटाई कर रहे 45 वर्षीय किसान को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया है। सुबह 5:00 बजे की यह घटना बताई जा रही है तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के काशीपुर रेंज कि इस घटना से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। वही मौके पर बीजेपी नेता शीतल जोशी पहुंचे, जिन्होंने वन्य जीव प्रतिपालक डॉ पराग मधुकर धकाते से घटना के बारे में बात की है और डॉक्टर धकाते ने जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि आए दिन वन्यजीव के हमले से लोग हताहत हो रहे हैं रामनगर के ही फतेहपुर रेंज में 6 लोगों का शिकार करने वाले आदमखोर से वन विभाग अभी काफी दूर है वहीं अब काशीपुर रेंज में यह घटना हो गई।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
