उत्तरखंड : अवैध मदरसो के प्रति सरकार की सख्ती, 4 मदरसे 1 अवैध मस्जिद सील

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अवैध मदरसो के प्रति सरकार की सख्ती का विकासनगर में दिखा असर, बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किये जा रहे 4 मदरसे हुए सील, 1 अवैध मस्जिद को भी किया गया सील।


राज्य सरकार द्वारा अवैध मदरसो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज विकासनगर में बड़ी कार्यवाई देखने को मिली है। उच्चाधिकारियों के दिया निर्देश पर विकासनगर क्षेत्र के अवस्थित मदरसों का स्थानीय प्रशासन/ पुलिस/अल्पसंख्यक आयोग/मदरसा बोर्ड एवं उपजिलाधिकारी विकासनगर की संयुक्त टीम द्वारा भौतिक रुप से सत्यापन कर आज दिनाँक 01/03/25 को बिना पंजीकरण एवं नियमों के विरुद्ध संचालित किये जा रहे चार मदरसों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये उन्हें सील किया गया है।
(01) मदरसा दारे अरकम ग्राम ढकरानी (03 कमरे सील किये गये)
(02) मदरसा मशिहुल उलूम रहमानिया ग्राम ढकरानी (02 कमरे सील किये गये)
(03) मदरसा दावतुल हक ग्राम नवाबगढ़ (01 कमरा सील किया गया)
(04) मदरसा फैजुल उलूम ग्राम नवाबगढ़ (01 कमरा सील किया गया)
इसके अतिरिक्त ग्राम ढकरानी स्थित वार्ड नम्बर 11 मे एक अवैध रूप से निर्मित मस्जिद अब्दुल बासित हदीसन को भी टीम द्वारा सील किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां

उत्तराखंड
पछुवा दून में बिना अनुमति चल रहे 4 मदरसे सील, अवैध निर्माण पर एक मस्जिद पर भी कारवाई

देहरादून
धामी सरकार ने पहली बार सख्त कारवाई करते हुए अवैध मदरसों को सील करना शुरू कर दिया है। पछुवा देहरादून में चार मदरसे सील किए गए है, जबकि अवैध रूप से बनाई जा रही एक मस्जिद को भी सील किया गया है।
जानकारी के मुताबिक विकासनगर के उपजिला अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने ये कारवाई की ,जिसमें अल्पसंख्यक विभाग,मदरसा बोर्ड आदि के अधिकारी भी शामिल थे।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक दल ने ढकरानी का मदरसा दार ए अकरम, मदरसा मशीगुल रहमानिया, नवाबगढ़ का मदरसा फैजल उलूम और दावतुल हक को सील किया है।
ये मदरसे बिना सरकार की अनुमति से चल रहे थे, इन मदरसों में बच्चों के बैठने की तंग जगह, बिजली पानी और अन्य सुविधाओं का अभाव भी देखा गया।
प्रशासनिक टीम ने ढकरानी के वार्ड नंबर 11 में बिना प्रशासनिक अनुमति से बनाई जा रही अब्दुल बासित हदीसन मस्जिद को भी सील किया गया है।
एसडीएम विनोद कुमार के अनुसार सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि बिना जिलाधिकारी की अनुमति से कोई भी नया धार्मिक स्थल अथवा पुराने धार्मिक स्थल की मरम्मत नहीं की जा सकती है। इस लिए इसे सील किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पछुवा देहरादून क्षेत्र में 60 मदरसों के अवैध रूप से संचालन करने की सत्यापन की रिपोर्ट शासन को मिली है। इनकी फंडिंग कहां से हो रही है ? यहां कौन से और कहां के बच्चे पढ़ रहे है ? ये भी महत्वपूर्ण जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद हुआ एक्शन

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी एक सनातन कार्यक्रम में भाग लेने सहसपुर आए थे, अवैध मदरसों की शिकायतें यहां उन्हें मिली थी ,इसके अलावा दो माह पूर्व प्रशासनिक सत्यापन जांच रिपोर्ट में भी अवैध मदरसों के संचालन में पुष्टि हुई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने ये कारवाई की है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें