उत्तराखंड:(Job Alert) पीसीएस-2025 के लिए फॉर्म भरें

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) / क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा परीक्षा-2025 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके जरिए विभिन्न विभागों में 200 पदों को भरा जाएगा। आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्य के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 है।

योग्यताः संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/सीए/स्नातक/स्नातकोत्तर/पीजी डिप्लोमा हो।

वेतनमान: पदानुसार 47,600 से 1,77,500 रुपये।

आयु सीमाः न्यूनतम 21 और

आवेदन शुल्क

■ 125 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 65 रुपये और दिव्यांगों के लिए 25 रुपये।

■ भुगतान ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं।

अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर होगी।

चयन प्रक्रिया : प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर।

आवेदन प्रक्रिया

■ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://uppsc.up.nic.in) पर जाएं। होमपेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें। यहां नोटिफिकेशन/एडवर्टाइजमेंट्स का विकल्प दिखाई देगा। इसके नीचे ऑल नोटिफिकेशंस /एडवर्टाइजमेंट्स पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग

■ नए पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन नोटिफिकेशन देखने के लिए Combined State/

Upper Subord inate

Services Examination के सामने व्यू एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करें।

■ नोटिफिकेशन डाउनलोड कर अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें। रजिस्ट्रेशन के लिए होमपेज पर आएं।’ वन टाइम रजिस्ट्रेशन फॉर अप्लीकेंट्स’ पर क्लिक करें।

■ नए पेज पर ‘रजिस्ट्रेशन ओटीआर’ पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र भरने के लिए फिर से नोटिफिकेशन पर जाएं।’ अप्लाई’ पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई

■ नीचे की ओर स्क्रॉल करें। संबंधित विज्ञापन के सामने ‘ऑथेंटिकेट विद ओटीआर’ पर क्लिक करें। नए पेज पर ‘यस’ पर क्लिक करने के बाद ‘गो’ पर क्लिक करें। ओटीआर नंबर डालें।

■ आवेदन पत्र खुल जाएगा। आवेदन पत्र भरकर संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें। भरे हुए आवेदन की जांच कर सब्मिट बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें