देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड PCS परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी, 26 नवंबर तक होंगे आवेदन

06 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12 दिसंबर तक आवेदन पत्र में संशोधन का मिलेगा मौका

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 नवंबर निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 03 दिसंबर से 12 दिसंबर 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन पत्र में अपनी आरक्षण श्रेणी एवं उपश्रेणी का सही विवरण दर्ज करें। आरक्षण का दावा नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी को इसका लाभ नहीं मिलेगा। आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग

शैक्षिक योग्यता को लेकर आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक विज्ञापन में निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक योग्यताएं होनी चाहिए। इसके लिए अंकपत्र जारी होने की तिथि अथवा परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि को आधार माना जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने होंगे।

आयोग ने उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षाओं (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अधूरे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का अध्ययन अवश्य करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 06 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
  • आवेदन संशोधन शुरू: 03 दिसंबर 2026
  • संशोधन की अंतिम तिथि: 12 दिसंबर 2026
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें