कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होंगे। गृह मंत्री के दौरे के दौरान प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात भी मिलेगी। इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने परेड ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

भाजपा की ओर से यह जनसभा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। पार्टी का दावा है कि देहरादून, ऋषिकेश, देहरादून ग्रामीण और हरिद्वार से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह करीब दोपहर 12 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वह पदयात्रा में शामिल होने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री पुलिस लाइन पहुंचेंगे, जहां उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने का राजकीय समारोह आयोजित होगा।

गृह मंत्री के दौरे और पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परेड ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है। जनसभा के दौरान रोजगार तिराहे से सीजेएम तिराहे और लैंसडाउन चौक तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

इसके अलावा धनतेरस की खरीदारी को देखते हुए भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले जारी रूट प्लान देखने की सलाह दी गई है।

कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात जवानों को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले पहुंचने और पहचान पत्र साथ रखने को कहा गया है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं वीवीआईपी क्षेत्र और आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। उनके सहयोग से राज्य में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के तहत अमित शाह परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनसभा के बाद गृह मंत्री पुलिस लाइन में राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने के समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें