देहरादून। उत्तराखंड के लाखों पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9 लाख 99 हजार 484 लाभार्थियों के बैंक खातों में 148 करोड़ 18 लाख 84 हजार 500 रुपये की धनराशि भेजी। यह भुगतान अक्टूबर 2026 की पेंशन के रूप में सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया गया है।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पेंशन की धनराशि हस्तांतरित की गई। इस राशि का लाभ वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को मिला है। सरकार का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता समय पर मिलती रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को पेंशन के माध्यम से आर्थिक सहारा दिया जा रहा है…ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। डीबीटी व्यवस्था से पेंशन की रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। इससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और देरी की आशंका भी कम हुई है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वृद्धावस्था और दिव्यांगता के कारण कई लोगों को आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर करीब 7 हजार लाभार्थियों को विशेष व्यवस्था के तहत आधार के बिना भी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाया जाए। किसी भी लाभार्थी को दस्तावेजों या दूसरी औपचारिकताओं के कारण अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। दीपावली से पहले पेंशन की राशि खातों में पहुंचाने के लिए भी विशेष प्रयास किए गए हैं।
अक्टूबर माह में सबसे अधिक लाभ वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को मिला। इसके अलावा विधवा, दिव्यांग और अन्य पेंशन योजनाओं के तहत भी धनराशि जारी की गई।
- वृद्धावस्था पेंशन: 6,24,616 लाभार्थियों को 93.69 करोड़ रुपये।
- विधवा पेंशन: 2,39,527 लाभार्थियों को 35.93 करोड़ रुपये।
- दिव्यांग पेंशन: 89,971 लाभार्थियों को 13.50 करोड़ रुपये।
- किसान पेंशन: 27,092 लाभार्थियों को भुगतान।
- परित्यक्ता पेंशन: 8,442 लाभार्थियों को भुगतान।
- भरण-पोषण अनुदान: 7,461 लाभार्थियों को भुगतान।
- तीलू रौतेली पेंशन: 2,248 लाभार्थियों को भुगतान।
- बौना पेंशन: 127 लाभार्थियों को भुगतान।
इस तरह प्रदेश के कुल 9,99,484 लाभार्थियों के खातों में 148.18 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री खजान दास, अपर सचिव विक्रम यादव, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, संयुक्त सचिव धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल और सहायक निदेशक हेमलता पाण्डेय मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार 
