पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
लैंसडौन में होटल की फायर एनओसी जारी करने के नाम पर मांगी थी 20 हजार रुपये की रिश्वत, विजिलेंस टीम ने 6 हजार रुपये लेते रंगेहाथ दबोचा
कोटद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने पौड़ी जिले के लैंसडौन में बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, लैंसडौन में एक निर्माणाधीन होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि होटल व्यवसायी से फायर एनओसी जारी करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। होटल व्यवसायी रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने इसकी शिकायत देहरादून स्थित सतर्कता विभाग से की।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया और बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने के लिए भेजा। इसी दौरान आरोपी अधिकारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
सतर्कता विभाग के मुताबिक, आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले में विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 का ऐलान, बीसी खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका
हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार 
