बागेश्वर में पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
नशे की हालत में घर पहुंचा था अधिवक्ता, जबरदस्ती करने के विरोध में महिला ने लोहे की रॉड से सिर पर किए थे दो वार; भाई के साथ मिलकर ठिकाने लगाया शव
बागेश्वर। जिले में पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने लोहे की रॉड से अधिवक्ता के सिर पर दो वार कर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद भाई के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को नंदी परिहार पत्नी गोविंद सिंह निवासी तल्ली बाजार, बागनाथ वार्ड ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा धीरेंद्र परिहार लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने नुमाइशखेत निवासी लता भंडारी पत्नी स्वर्गीय मोहित भंडारी से पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात धीरेंद्र शराब के नशे में उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान धीरेंद्र उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर महिला ने घर में रखी लोहे की रॉड से धीरेंद्र के सिर पर दो वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।
करीब 24 घंटे घर में छिपाकर रखा शव
हत्या के बाद महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। महिला ने करीब 24 घंटे तक शव को घर में छिपाकर रखा। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।
पुलिस ने मामले की जांच और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस की जांच में हुआ हत्याकांड का खुलासा
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाने और पूछताछ के बाद आरोपियों तक पहुंचा गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 का ऐलान, बीसी खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका
हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार 
