कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरधारी साहू की FIR रद्द करने की याचिका खारिज
नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, कोर्ट ने कहा- मामला केवल वैवाहिक विवाद तक सीमित नहीं, गंभीर आपराधिक आरोप भी शामिल
नैनीताल। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू साहू को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण को केवल सामान्य वैवाहिक मनमुटाव का मामला नहीं माना जा सकता। याचिका में लगाए गए आरोपों में शारीरिक प्रताड़ना, दस्तावेजों में कूटरचना और जान से मारने की साजिश जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। ऐसे में प्राथमिकी को इस स्तर पर निरस्त करना उचित नहीं है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ओर से देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिकायत में उन्होंने पति पर पहली शादी की बात छिपाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज तैयार कर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से जबरन हटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके बाद गिरधारी लाल साहू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की थी।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले में दर्ज एफआईआर और उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 का ऐलान, बीसी खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका
हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार 
