हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
एक अनार, सौ बीमार वाली स्थिति; प्रभारी मंत्री मदन कौशिक के सामने कई नेताओं ने पेश की दावेदारी
हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट के लिए नेताओं के बीच दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में पार्टी कोर कमेटी के सदस्य एवं नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने संभावित प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी की।
इस दौरान हल्द्वानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक कई नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की और पार्टी नेतृत्व के सामने टिकट की मांग रखी। सामने आई सूची में 11 नेताओं के नाम शामिल हैं। इससे साफ है कि हल्द्वानी सीट पर भाजपा के भीतर टिकट को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
ये नेता जता रहे हैं दावेदारी
सामने आई सूची के अनुसार दावेदारी पेश करने वालों में पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी भुवन जोशी, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, अनिल कपूर (डब्बू), पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, मोहन पाठक और पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय मनराल, हुकम सिंह कुंवर, विजय लक्ष्मी चौहान, शांति भट्ट के नाम शामिल हैं।
किसके सिर सजेगा टिकट का ताज?
हल्द्वानी विधानसभा सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में एक ही सीट पर कई नेताओं की दावेदारी ने पार्टी के सामने चयन की चुनौती खड़ी कर दी है। सभी दावेदार अपने-अपने राजनीतिक अनुभव, संगठन में सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ के आधार पर टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व किस दावेदार पर भरोसा जताता है और किसे चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लेता है। फिलहाल हल्द्वानी भाजपा में टिकट को लेकर चर्चाओं और सियासी समीकरणों का दौर तेज हो गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
