कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर टिकट की दावेदारी का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पत्नी एवं ओखलकांडा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कालाढूंगी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
कमलेश कैड़ा ने आज भाजपा कार्यालय पहुंचकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के समक्ष अपनी दावेदारी जताई। उन्होंने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए पार्टी के सामने अपना पक्ष रखा।
कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट को लेकर पहले से ही कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। अब कमलेश कैड़ा की दावेदारी सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। ओखलकांडा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख होने के साथ ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पत्नी के रूप में भी उनकी दावेदारी को क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कालाढूंगी सीट पर भाजपा के टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किसे चुनाव मैदान में उतारता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। फिलहाल कमलेश कैड़ा की दावेदारी ने कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा के टिकट की चर्चाओं को और दिलचस्प बना दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी 
