लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा कोर कमेटी के सदस्य एवं नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने लालकुआं विधानसभा सीट को लेकर संभावित प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से जुड़े आठ संभावित दावेदारों के नाम सामने आए।
रायशुमारी के दौरान वर्तमान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का,और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश शर्मा, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा देवेंद्र सिंह बिष्ट (देवू), पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा कमल जोशी (मुनि), पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल के नाम संभावित दावेदारों की सूची में शामिल हैं।
भाजपा नेतृत्व की ओर से की जा रही इस रायशुमारी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी स्तर पर संभावित उम्मीदवारों के नामों के साथ ही संगठनात्मक स्थिति, क्षेत्र में सक्रियता और कार्यकर्ताओं की राय को भी महत्व दिया जा रहा है।
लालकुआं विधानसभा सीट पर आठ नाम सामने आने के बाद भाजपा के भीतर टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वर्तमान विधायक से लेकर पूर्व विधायक, संगठन के पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों तक की दावेदारी सामने आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी 
