देहरादून। उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ी योजना तैयार की गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के दूसरे चरण के तहत प्रदेश में 3172 किलोमीटर लंबाई की 528 सड़कों और 19 पुलों के निर्माण का प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। इन कार्यों को लेकर केंद्र स्तर पर अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है।
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि राज्य सरकार की ओर से भेजे गए सड़क और पुल निर्माण के प्रस्तावों पर 30 सितंबर 2026 को तकनीकी-आर्थिक समिति की बैठक में विचार किया गया था। इसके बाद प्रस्तावों को अंतिम मूल्यांकन और मंजूरी के लिए अधिकार प्राप्त समिति के सामने रखा गया है।
केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना भी की है।
पीएमजीएसवाई के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तराखंड के लिए 333 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 420 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। केंद्रीय मंत्री के पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 35 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा मदररूट के सुदृढ़ीकरण पर 210 करोड़ रुपये और योजना के तहत करीब 57 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के तहत भी उत्तराखंड में सड़क निर्माण के काम किए जा रहे हैं। पत्र में बताया गया है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत पांच सड़क कार्यों में से 44 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि ग्रामीण सड़क संपर्क से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में केंद्र सरकार और ग्रामीण विकास मंत्रालय राज्य को जरूरी सहयोग देंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के चौथे चरण से प्रदेश के दूरस्थ और सीमावर्ती गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
