खटीमा। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। 24 से 30 नवंबर 2026 तक कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित होने वाली छठी एशियन वोविनाम चैंपियनशिप में ये खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें ऊधम सिंह नगर जिले की बबीता अधिकारी, तेजस्विनी और हर्षित कुमार, नैनीताल जिले के सागर सिंह अधिकारी और हरिद्वार के अजय शर्मा शामिल हैं।
कंबोडिया रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरना चाहिए और देश के साथ प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने के लिए भी सरकार हर संभव सहयोग करेगी।
वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत और महासचिव विनोद लखेरा ने बताया कि प्रदेश के पांच खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होकर इस एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में उत्साह है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी और वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी
उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक 
