उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
कार्मिक विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति की स्पष्ट, भर्ती परीक्षा कैलेंडर में भी होगा संशोधन
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,222 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कार्मिक विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि खाली पदों पर नई भर्तियों के साथ ही पूर्व में आयोजित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी जारी किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। इनमें पुलिस आरक्षी सिविल के 464, महिला सिविल आरक्षी के 268, आईआरबी पीएसी के 284, फार्मासिस्ट के 201, कारागार बंदी रक्षक के 770, फॉरेस्ट गार्ड के 246, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 227, सहायक लेखाकार के 198, प्रवक्ता के 808, प्राथमिक शिक्षक के 763, लैब असिस्टेंट के 94, लाइब्रेरियन के 22, ऑडिटिंग अनुदेशक के 859 और स्टोर कीपर के 18 पद शामिल हैं।
भर्ती परीक्षा कैलेंडर में होगा संशोधन
कार्मिक विभाग भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर में भी जल्द संशोधन करने जा रहा है। इसके लिए संबंधित भर्ती आयोगों से बातचीत कर परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की जाएंगी। संशोधित कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी होगी।
पुरानी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी होंगे जारी
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि केवल नई भर्तियां ही नहीं होंगी, बल्कि पूर्व में आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लंबित परिणाम भी जारी किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आयोगों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
फर्जी नियुक्तियों पर भी होगी कार्रवाई
विभाग ने अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की फर्जी नियुक्तियों के मामलों को भी गंभीरता से लिया है। ऐसे मामलों में जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। 585 पदों से संबंधित प्रकरण में हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
29 जनवरी 2027 के बाद आएगा रिजल्ट
समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के मुताबिक, कुछ भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया 29 जनवरी 2027 को प्रस्तावित परीक्षा से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे बढ़ाई जाएगी। विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और अभ्यर्थियों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी
उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू 
