हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani: हल्द्वानी में सारथी फाउंडेशन समिति ने इस बार भी जरूरतमंद परिवारों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। संस्था की ओर से दिवाली से पहले दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले जरूरतमंद परिवारों को मिठाई और त्योहार से जुड़ी सामग्री भेंट की गई।

कार्यक्रम का आयोजन 2 नवंबर 2026 को मुखानी रोड स्थित मां जगदम्बा बैंक्वेट हॉल में किया गया। संस्था ने पहले से चिन्हित जरूरतमंद परिवारों को दिवाली के उपहार दिए। इनमें मोमबत्तियां, मिठाई, खिलौने, खील-बताशे, जूस, चिप्स, नमकीन और बिस्कुट सहित त्योहार में काम आने वाली अन्य सामग्री शामिल थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत

उपहार पाकर परिवारों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने संस्था के सदस्यों का आभार जताया और कहा कि सारथी फाउंडेशन हर साल दिवाली से पहले जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने सभी परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्था की ओर से सभी को उपहार के पैकेट भेंट किए और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका आभार जताया।

संस्था के सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने कहा कि सारथी फाउंडेशन हर साल दिवाली से पहले इस तरह का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार मनाना संस्था के लिए खुशी की बात है। परिवारों का आशीर्वाद ही संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट सरोज आनंद जोशी, गिरीश चंद्र लोहनी, गीता बेलवाल, हेमा जोशी, मीना साही, पूजा पंत, भावना जोशी, कौशल्या जोशी, बीना जोशी, रंजना जोशी, भावना पांडे, रमा जोशी, दीप्ति जोशी, भगवती बिष्ट और जयप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें