हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार, 1 नवंबर को सातवां वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और अभिनय के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर और भगवान विष्णु के दशावतार पर आधारित प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नैनीताल हाईकोर्ट की अपर महाधिवक्ता पुष्पा भट्ट और विशिष्ट अतिथि लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट और प्रबंधन के सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस वर्ष वार्षिकोत्सव को दो अलग-अलग थीम पर तैयार किया गया था। जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ थीम के तहत पुराने और नए हिंदी फिल्मी गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने नृत्य, अभिनय और आकर्षक वेशभूषा से हिंदी सिनेमा के यादगार दौर को मंच पर जीवंत कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों को अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।

वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने ‘दशावतार’ थीम पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसमें भगवान विष्णु के मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतारों को नृत्य, अभिनय और संगीत के माध्यम से दर्शाया गया।
विद्यार्थियों ने प्रत्येक अवतार के माध्यम से सत्य, धर्म, न्याय, करुणा, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। मंच सज्जा और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि पुष्पा भट्ट ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं….बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में हासिल उपलब्धियों की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्रियांशी बिष्ट, कुशाग्र राठौर, चैताली चंद, प्रज्ञा मनराल, कनिष्का खोलिया, बारिका सनवाल, सृष्टि बिष्ट, महिमा कैड़ा, सौरभ डसीला, प्रांजल करायत, परिधि साहू, देवांशी खत्री, गुनगुन कार्की, सचिन कांडपाल, कनिका भट्ट, हिमांशु भट्ट, प्रेरणा त्रिकोटी, ललित सिंह घुगत्याल, मानव, आकांक्षा भंडारी, कनिका मेहरा और दिया धपोला सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है। विद्यालय से पढ़ाई पूरी कर विद्यार्थी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की रुचि और प्रतिभा के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।
उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी और स्विमिंग पूल स्थापित करने की योजना है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और उनके बौद्धिक व शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की दस वर्षों की यात्रा को अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उन्हें अनुशासित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
उन्होंने स्मार्ट क्लास, आधुनिक शिक्षण उपकरणों और गतिविधि आधारित पढ़ाई के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के प्रयासों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने करीब एक सप्ताह पहले तीनपानी बाईपास पर हुए सड़क हादसे में तीन होनहार विद्यार्थियों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कम उम्र में बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रखने और उनके साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए सही मार्गदर्शन देने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से संभव होती है।
समारोह में पूर्व विधायक नवीन दुम्का, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और पूर्व चेयरमैन दीप सती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, जनरल सेक्रेटरी मणिपुष्पक जोशी, सेक्रेटरी सौरभ पाठक, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, एसोसिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी और विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान और विद्यालय की भावी योजनाओं के साथ समारोह का समापन हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी
उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 
