हल्द्वानी। उत्तराखंड की होनहार तैराक श्रद्धा जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीबीएसई नेशनल गर्ल्स स्विमिंग चैंपियनशिप में सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी की कक्षा नौ की छात्रा श्रद्धा ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड के लिए खास उपलब्धि हासिल की।
मध्य प्रदेश के भोपाल में 25 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्रद्धा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 1 मिनट 22 सेकंड और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 2 मिनट 57 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।
बताया गया है कि इन दोनों स्पर्धाओं में उत्तराखंड को पहली बार स्वर्ण पदक मिले हैं। श्रद्धा की इस सफलता को प्रदेश की तैराकी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
श्रद्धा मूल रूप से मोटाहल्दू निवासी शेखर जोशी की पुत्री हैं। उनकी इस कामयाबी पर सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फादर राजेश और विद्यालय के शिक्षकों ने श्रद्धा को सम्मानित किया। स्कूल परिवार ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रद्धा ने अपने परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता से हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी
उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त 
