हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

टांडा के एस-बैंड के पास हुआ दर्दनाक हादसा, सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों का चल रहा उपचार

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामपुर रोड पर टांडा के एस-बैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक

जानकारी के अनुसार, हादसे में कालाढूंगी निवासी सौरभ बिष्ट और रुद्रपुर निवासी राजू गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल दो लोगों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी जैसी वजहों को लेकर सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें