बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील स्थित नर्गवाड़ी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चाचा-चाची की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके भतीजे गोविंद बल्लभ खोलिया को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में परिवार की एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी और परिवार के बीच करीब 10 साल से घरेलू विवाद चल रहा था। बताया गया है कि आरोपी शराब के नशे में अक्सर घर के सदस्यों को धमकाता था। रविवार देर रात भी वह नशे की हालत में था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उसने लोहे की रॉड से चाचा और चाची पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। वारदात में घायल महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई 
