ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जैन ट्रांसपोर्ट के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत निजी क्लीनिक पहुंचाया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय राजीव कश्यप रुद्रपुर की डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। वह बाइक से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पंतनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के सामने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में राजीव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल नगर के निजी क्लीनिक पहुंचाया। डॉ. विजय विश्वास ने बताया कि घायल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें