हल्द्वानी: राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 12 में बदहाल सड़कों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो विभागीय कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि वार्ड की गली नंबर एक और दो की सड़कों के निर्माण के लिए करीब छह महीने पहले ही धनराशि लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करा दी गई थी। इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को धूल, गड्ढों और आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान युवा नेता हेमंत साहू ने कहा कि सड़कों की मरम्मत केवल ऊपर से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने पूरी सड़क को खोदकर निर्धारित मानकों और अच्छी गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने की मांग की….ताकि सड़क लंबे समय तक टिक सके और लोगों को बार-बार परेशानी न हो।
घेराव के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने देरी की वजह बताते हुए कहा कि बरसात के मौसम के कारण काम प्रभावित हुआ। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया में एक टेंडर निरस्त होने से भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। उन्होंने दीपावली के तुरंत बाद सड़कों का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व पार्षद राजेंद्र बिष्ट, दीपा खत्री, नवल आर्या, इशाक खान, साहिल राज, बबीता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार 
