उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में

देहरादून नगर निगम परिसर में उस समय हंगामा हो गया, जब मेयर की कुर्सी पर एक युवक बैठक गया.

ADVERTISEMENTS

देहरादून: नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोप है कि युवक पिछले डेढ़ साल से समय-समय पर नगर निगम पहुंचकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था. इतना ही नहीं, वह निगम कर्मचारियों, होमगार्ड और पुलिसकर्मियों के साथ भी कई बार हाथापाई कर चुका है. नगर कमर्चारियों ने युवक को जमकर पीटा और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस द्बारा युवक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया है कि युवक को हिरासत में लिया गया है, युवक मानसिक रूप से परेशान रहता है, जिसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग

नगर निगम के सुपरवाइजर दीपक बडोनी ने बताया है कि युवक पिछले डेढ़ साल से नगर निगम में आकर इस तरह की हरकतें कर रहा था, जिससे निगम निगम कर्मचारियों द्वारा कई बार पकड़ा भी है. उसके बाद पुलिस के हवाले भी किया था, लेकिन युवक नहीं माना.आज फिर से युवक नगर निगम में आकर मेयर के कार्यालय के अंदर जाकर मेयर की कुर्सी पर बैठ गया, जिसके बाद कर्माचारियों ने युवक को देख लिया और बाहर लाकर युवक की जमकर धुनाई कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को धुनाई से बचाया तो युवक ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. उसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में ले लेकर नगर कोतवाली लेकर चली गई. बता दें कि इस तरह का मामला पहले भी आया है कि यह युवक मेयर की कुर्सी पर जाकर बैठ जाता था, लेकिन कर्मचारियों द्वारा युवक को समझाने के साथ ही नगर आयुक्त व मेयर को शिकायतें भी कर चुके थे.

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प

लेकिन इस युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. वहीं एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया है कि संबंधित युवक मानसिक रूप से कुछ परेशान रहता है. उसे धारा चौकी लाया गया है. फिलहाल उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें