हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मटर गली बाजार में बिजली बिल का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लस्सी की एक दुकान का महज एक महीने का बिजली बिल 65 लाख 40 हजार रुपये पहुंच गया। बिल में इतनी बड़ी रकम देखकर दुकानदार और उनके परिवार की परेशानी बढ़ गई है। व्यापारी परिवार का कहना है कि दुकान में स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह बिल आया है।

मटर गली में जसवीर सिंह ‘जस्सी दी लस्सी’ के नाम से दुकान चलाते हैं। उनके बेटे जसपाल सिंह ने बुधवार सुबह व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली को फोन कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार हमेशा समय पर बिजली का बिल जमा करता रहा है…लेकिन इस बार जो बिल आया है उसे देखकर हर कोई हैरान है।

ADVERTISEMENTS

जसपाल सिंह ने बताया कि करीब एक महीने की बिजली खपत का बिल 65.40 लाख रुपये दर्शाया गया है। इतनी बड़ी धनराशि का बिल आने से परिवार मानसिक तनाव में है। परिवार ने बिजली विभाग से पूरे मामले की जांच कर बिल में सुधार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलने के बाद व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने बिजली विभाग के जेई साकेब से संपर्क करने का प्रयास किया…लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। इसके बाद एसोसिएशन अध्यक्ष और महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने विभाग के महाप्रबंधक एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग

व्यापारी एसोसिएशन ने स्मार्ट मीटर से जुड़े इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। साथ ही विभाग से बिल की गड़बड़ी दूर कर सही धनराशि का संशोधित बिल जारी करने को कहा है। फिलहाल व्यापारी परिवार को बिजली विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें