पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र धारचूला के खोतिला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर एक पैदल पुल के पास मिला। उसके सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मृतका पिछले तीन साल से अपने पति से अलग रह रही थी। इस दौरान वह खोतिला निवासी एक युवक के साथ रह रही थी। महिला का शव मिलने की सूचना पर धारचूला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पुलिस को घर के अंदर फर्श पर खून के निशान मिले। इसके अलावा खून से सना तकिया और गद्दे के कपड़े भी बरामद हुए हैं। इन सभी वस्तुओं को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ घर के अंदर मारपीट की गई और वहीं उसकी हत्या की गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष धारचूला अंबी राम आर्य के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घर की बारीकी से जांच की। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के बेटे की शिकायत पर लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
मृतका की पहचान 33 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के दार्चुला की रहने वाली थी और वर्तमान में खोतिला में रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और चोटों की प्रकृति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
सीमांत क्षेत्र में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
