धारचूला में नेपाली महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के धारचूला में एक नेपाली महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव शुक्रवार सुबह बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर खेतिला क्षेत्र में पुल के पास बरामद हुआ। महिला के सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। घटना के बाद से उसका लिव-इन पार्टनर फरार है।
मृतका की पहचान 33 वर्षीय मीना लोहार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के सुनसेरा, दार्चुला की रहने वाली थी और वर्तमान में धारचूला के खेतिला क्षेत्र में रह रही थी। बताया गया है कि मीना पिछले करीब तीन वर्षों से अपने पति मोहन राम से अलग रह रही थी और देवराज नबियाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।
पुलिस के अनुसार, बेटे की शिकायत पर मामले में लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और घर की जांच की। घर के बेड और फर्श पर खून के गहरे निशान मिले। मौके से खून से सना कपड़ा, तकिया और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए गए हैं।
पुलिस ने फॉरेंसिक फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।
धारचूला प्रभारी एसएचओ अंबी राम आर्य ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान 
