हल्द्वानी- उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले अमित पांडे ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है । हल्द्वानी के गोरापड़ाव निवासी अमित पांडे का चयन वरिष्ठ विज्ञानी के पद पर दुनिया की सबसे बड़े स्पेस एजेंसी नासा संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। अमित पांडे का चयन सीनियर साइंटिस्ट के पद पर नासा में हुुआ है। वह चंद्रमा पर इंसानों को ठहराने वाली न्यू मून प्रोग्राम आर्टेमिस का हिस्सा होंगे।अमित पांडे की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है तो वही अमित ने इस उपलब्धि से उत्तराखंड का भी नाम रोशन हुआ है।
बचपन से ही मेधावी रहे अमित पांडे की प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के केंद्रीय विद्यालय से हुई है। जबकि 12वीं की परीक्षा रायबरेली के केंद्रीय विद्यालय से की। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद वर्ष 2003 में अमेरिका चले गए 2005 में यूनिवर्सिटी आफ एरिजोना से मास्टर डिग्री, 2009 में यूनिवर्सिटी आफ मेरीलैंड से पीएचडी हासिल पूरी की तब से वह अमेरिका की कई प्रसिद्ध कपंनियों में कार्य कर चुके हैं। और वर्तमान में अमित पांडे अमेरिका में रह रहे हैं। बायोग्राफी पढ़ने के शौकिन अमित कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं अब उनका चयन सीनियर साइंटिस्ट के पद पर NASA में हुुआ है।

उनके पिता विपिन चंद्र पांडे महात्मा गांधी इंटर कालेज से सेवानिवृत शिक्षक हैं जबकि मां सुशीला पांडे गृहिणी हैं।
अमित अपने यूट्यूब चैनल के जरिये करियर काउंसलिंग भी करता है और हर तरह की मदद को भी तैयार रहते हैं। वह खुद भी युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 
