पिथौरागढ़- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आज हुए हादसे में पिथौरागढ़ के आईटीबीपी जवान के शहीद होने के बाद जिले में शोक की लहर फैल गई है। गौरतलब है कि आज अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जवानों को लेकर जा रही बस के हादसा ग्रस्त होने से सात जवान शहीद हो गए, जबकि 27 जवानों के घायल होने की खबरें आ रही है। शहीदों में एक पिथौरागढ़ जिले के भुरमुनी गांव निवासी दिनेश सिंह बोरा भी शामिल हैं।
यह हादसा चंदनवारी पहलगाम के पास हुआ। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने जानकारी दी है कि बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें से 37 आइटीबीपी और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे ।
ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई से होते हुए नदी के किनारे जा गिरी। बस में सवार सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया।
शहीद जवानों में पिथौरागढ़ के भुरमुनी गांव के रहने वाले दिनेश सिंह बोरा भी शामिल हैं। वे आईटीबीपी की चैथी बटालियन में तैनात थे। उनकी 3 साल की बेटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई? 
