देहरादून :(बड़ी खबर) इन-कर्मियों की संबद्धता 30 जून से पहले होगी खत्म

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

शिक्षक-कर्मियों की संबद्धता 30 जून से पहले होगी खत्म

देहरादून। विद्यालयों, कार्यालयों व अन्य विभागों में संबद्ध सभी शिक्षक-कर्मियों को वापस विद्यालयों में जाना होगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने अफसरों को 30 जून तक सभी प्रकार की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के संबद्धीकरण आदेश भी निरस्त किए जाएंगे, जो दूसरे कार्यालयों में तैनात हैं। मंत्री डॉ. रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को शिक्षकों की संबद्धता तत्काल समाप्त कर उन्हें विद्यालयों में भेजने के निर्देश दिए। कहा कि 30 जून तक जो शिक्षक अपने मूल तैनाती स्थल पर नहीं लौटेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की

दूसरे कार्यालयों में संबद्धीकरण के आदेश भी जल्द निरस्त होंगे

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी

जाएगी। डॉ. रावत ने कहा कि अधिकांश संबद्धता केवल एक सत्र के लिए थी पर कई शिक्षक व कर्मचारी वर्षों से अपने मूल विद्यालयों से दूर कार्यरत हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ा है, शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सभी संबद्धीकरण आदेश भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं संबद्धीकरण की जरूरत पड़ती है तो इसकी अधिकतम अवधि एक शैक्षणिक सत्र होगी।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें