मुख्यालय के पत्र संख्याः सीजी 133VI/हो.गा./2018/639 दिनांक: 28.04.2026 द्वारा जनपद अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चमोली में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के स्वीकृत नियतन के सापेक्ष 30 जून 2026 तक रिक्तियों को आंगणित करते हुये आरक्षणवार रिक्त पदों पर द्वितीय चरण में सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जानी प्रस्तावित है।
2-
ADVERTISEMENTS

उक्त द्वितीय चरण वाले जनपदों में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु निम्नानुसार आदेश निर्गत किये जाते हैं:-
- होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती को नियमानुसार, किसी भी प्रकार की अनियमितता के बिना पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ सम्पादित करायी जायेगी, जिसमें जीरो टॉलरेन्स की नीति रहेगी।
- रिक्ति के सापेक्ष द्वितीय चरण वाले समस्त जनपदों में निर्धारित तिथि को विज्ञापन जारी किया जायेगा, जिसका विवरण निम्नवत् है :-
- विज्ञापन जारी होने की तिथि 09.06.2026 |
- विज्ञापन अखबार / समाचार पत्रों में प्रकाशन की तिथि 10.06.2026 1
- आवेदन प्राप्त किये जाने की अन्तिम तिथि 30.06.2026 |
- प्राप्त आवेदनों की छानबीन (Scrutiny) की तिथि 01.07.2026 से 09.07.2026 तक ।
- भती प्रारम्भ / शारीरिक मापतोल प्रारम्भ किये जाने की तिथि 10.07.2026 |
- होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भर्ती के प्रत्येक ईवेन्ट की विडीयोग्राफी करायी जायेगी, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स की होगी।
- होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भर्ती में यदि विभागीय अधिकारी, कार्मिकों, अवैतनिक अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के सगे सम्बन्धी सम्मिलित हो रहे हों, तो उनकी ड्यूटी भर्ती प्रकिया में न लगायी जाये।
- शारीरिक मापतोल हेतु निर्धारित तिथिवार अभ्यर्थियों को बुलाया जायेगा एवं छूटे हुये अभ्यर्थियों को अन्तिम दिवस में बुलाया जायेगा।
- जनपदों में भर्ती से सम्बन्धित एक बड़ा नोटिस बोर्ड लगाया जाये, जिसमें भर्ती हेतु सम्मिलित हो रहे अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये गये प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के दौरान कूटरचित/फर्जी एवं अमान्य पाये जाने की स्थिति में सम्बन्धित अभ्यर्थी के विरूद्ध विधि सम्मत प्राविधानों के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये जाने एवं प्रसांगिक धाराओं में कठोर, वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही प्रचलित किये जाने, का अंकन किया जाये।
- साथ ही इस मुख्यालय के पत्र संख्याः सीजी 133VI/हो.गा./2018/47 दिनांक: 02.04.2026 में दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
अतः उपर्युक्तानुसार भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समयान्तर्गत नियमानुसार, पारदर्शिता के साथ सम्पादित करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 