फूड कोर्ट एवं बाजार संचालकों को महापौर की सख्त हिदायत, अनुबंध शर्तों और स्वच्छता नियमों का करें पालन
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सभागार में शुक्रवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में शहर के बाजार एवं फूड कोर्ट संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, अनुबंध की शर्तों के अनुपालन तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए महापौर ने सभी संचालकों को नगर निगम के साथ किए गए अनुबंध की शर्तों एवं नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। फूड कोर्ट एवं बाजार संचालकों का सहयोग जनसुविधाओं के विस्तार और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए सभी संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा तथा स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कर अधीक्षक महेश पाठक, नोडल मार्केटिंग अनुभाग के गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अधिकारी एवं फूड कोर्ट संचालक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संचालकों से सहयोग की अपील भी की गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

