देहरादून- उत्तराखंड शिक्षा महकमे से आज की बड़ी खबर है कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत छात्र छात्राओं को भोजन दिए जाने के संबंध में महकमे ने सख्त निर्देश जारी किए हैं, क्योंकि लगातार निरीक्षण के दौरान यह संज्ञान में आया है कि भोजन माताओं द्वारा जूते चप्पल पहनकर छात्र-छात्राओं को भोजन वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर इस तरह की भी शिकायतें आई है कि विद्यालयों में शिक्षक व अन्य के द्वारा बच्चों के भोजन ग्रहण करने वाले स्थान पर जूता पहनकर विचरण किया जा रहा है।
लिहाजा सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को आज निर्देश जारी किए गए हैं की ऐसी खेद जनक स्थिति और संस्कार हीन स्थिति से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं साथ ही बच्चों को डांट पट्टी में पंक्ति बंद बैठाने के पश्चात भोजन माता हैंड ग्लव्स पहनकर साफ-सुथरे तरीके से भोजन वितरण करें और जूते चप्पल का कतई प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी करते हुए यह भी कहां है कि सभी विद्यालयों में तत्काल यह निर्देश जारी किए जाएं और समय-समय पर इसके अनुपालन के लिए निरीक्षण किया जाए और लापरवाही होने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

