उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने मालिक और ठेकेदार के खिलाफ शुरू की वैधानिक कार्रवाई

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल के मेहरा गांव में गुरुवार को रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य के दौरान अचानक ऊपर से मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से दो श्रमिकों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने निर्माण कार्य से संबंधित मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल का निर्माण करते समय ऊपर से मलबा गिरने के कारण श्रमिक दब गए हैं। सूचना पर कोतवाली भीमताल की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली अंजना नेगी और प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेंद्र कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य कराया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, श्रमिक रिटेनिंग वॉल का बेस तैयार करने में जुटे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो श्रमिक दब गए। हादसे में गौरी देवी (38), पत्नी महेंद्र, निवासी संजय नगर, लालकुआं, हाल निवासी निसौला, भीमताल और हरीश थापा (18), पुत्र दीपक थापा की मौत हो गई। वहीं, नेत्र बहादुर उर्फ संजू घायल हो गया। तीनों श्रमिक मूल रूप से नेपाल के राजापुर के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

घायल श्रमिक को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), भीमताल भेजा गया। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक झोपड़ी में दोनों मृतकों के शव मिले। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। घायल श्रमिक से पूछताछ में भी निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से मलबा गिरने की जानकारी सामने आई है। घटना का समय दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आवश्यक जांच की जा रही है। निर्माण कार्य से संबंधित मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें