हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

डिवाइडर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, घायलों को अस्पताल भेजा गया

हल्द्वानी। शहर के तीनपानी फ्लाईओवर पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र में स्थित तीनपानी फ्लाईओवर पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें