हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-MBPG कॉलेज में चली गोली, लहराए तलवार और तमंचे, मचा हड़कंप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News: हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है एमबीपीजी कॉलेज में गोली चलने से शहर में मच गया। हल्द्वानी एमबीपीजी महाविद्यालय में मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आईटीआई गैंग के उपद्रवी तलवार और तमंचा लहराते हुए आ धमके। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी और एक युवक को दबोच लिया। उस पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर काफी चोट आ गई। गोलियों की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। मौजूदछात्रों व स्टाफ में भगदड़ मच गई।घायल छात्र को लहुलुहान कर गैंग के सदस्य वहां से भाग निकले। घायल छात्र को ठंडी सड़क स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि महाविद्यालय में बवाल से पहले वहां कुछ छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक शाम को शोर करते हुए महाविद्यालय के मुख्य गेट से काफी संख्या में युवक घुस आए। उनकी संख्या 30 से 40 बताई जा रही है। उसमें कुछ लोगों को वहां मौजूद युवकों ने पहचान लिया था, जो कि आईटीआई क्षेत्र के आसपास के रहने वाले बताए जाते हैं। इसके साथ ही इन लोगों को आईटीआई गैंग का बताया जा रहा है। उनके हाथ में तलवार और तमंचे भी बताए जा रहे हैं। कॉलेज में प्रवेश करते हुए उन्होंने एक छात्र पर इशारा करते हुए उसे जान से मारने की आवाज भी लगाई। गैंग के ही सदस्य द्वारा फायरिंग कर दी गई। गोली किसी व्यक्ति को तो नहीं लगी, लेकिन वहां दहशत बन गई। करीब तीन से चार बार गोली चलाए जाने की बात कही जा रही है। उन लोगों के पास जो तलवार थी, उन्होंने उसे लहराना शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
Ad

एमबीपीजी महाविद्यालय में ही बीकॉम फाइनल के पासआउट बरेली रोड धानमिल निवासी छात्र शिवम बिष्ट को उन्होंने पकड़ लिया। दूसरे ने उस पर तलवार चला दी। तलवार की धार से शिवम के चेहरे पर नाक के पास काफी चोट आ गई, जिससे उसका खून बहने लगा। इसके बाद उपद्रवी हंगामा करते हुए वहां से भागने लगे। इस घटना से वहां भगदड़ मच गई। फौरन पुलिस को सूचित किया गया और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक शहर कोतवाली एसएसआई विजय मेहता मौजूद युवकों से पूछताछ कर रहे थे। आईटीआई गैंग तीन महीने पहले सुर्खियों में आई थी। शीशमहल में उन्होंने कुछ लोगों के साथ काफी मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें