देहरादून: टिहरी के कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर शुरू हुआ विवाद अब फिल्म और संगीत जगत तक पहुंच गया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की टिप्पणी के बाद कई कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की पहल की है।
मुख्यमंत्री धामी ने 22 अक्टूबर को गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी को आपसी बातचीत और सौहार्द के माहौल में दूर किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की अतिथि सत्कार की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में देश-दुनिया से आने वाले कलाकारों का स्वागत और सम्मान किया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
दलेर मेहंदी के समर्थन में मीका सिंह के सामने आने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मीका सिंह और दलेर मेहंदी भाई हैं और दोनों का संगीत जगत से पुराना जुड़ाव है। ऐसे में मीका सिंह का अपने भाई और मित्रों के समर्थन में खड़ा होना स्वाभाविक है। मंत्री ने कहा कि दोस्ती निभाने वाले लोग अपना धर्म निभा रहे हैं।
पूरा मामला 18 अक्टूबर को नरेंद्रनगर में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का है। कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी बीच बैकग्राउंड में रिकॉर्डेड आवाज सुनाई देने को लेकर सवाल उठा।
मंच पर मौजूद मंत्री सुबोध उनियाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि दर्शक कलाकार को लाइव सुनने आए हैं, रिकॉर्डेड आवाज सुनने नहीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया….जिसके बाद मंत्री के सवाल उठाने के तरीके को लेकर भी बहस शुरू हो गई।
FWICE ने भी उठाया मामला
विवाद बढ़ने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज (FWICE) ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया। संस्था ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
