देहरादून (corona update)- उत्तराखंड में आज कोरोना के मामलों में कुछ गिरावट देखी गई। वही राहत की बात है कि रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। राज्य के 10 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 160 नए मामले सामने आए है। वहीं राज्य में आज 2 कोरोना मरीज की मौत भी हुई। जिनमें एक श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून जबकि दूसरा मरीज सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती था।
राज्य में आज कोरोना के 160 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 978 पहुंच गई है।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 160 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि रिकॉर्ड 321 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 08.50% पर पहुंच गई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 58 ,हरिद्वार से 11 , नैनीताल जिले में 56, उधमसिंह नगर से 07, पौडी से 14 ‘ टिहरी से 03 , चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 03 , अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 0, चमोली से 05, रुद्रप्रयाग से 01,उत्तरकाशी से ,0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में अब तक कुल 101427 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 96501 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3637 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 311
मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 95.14 प्रतिशत है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार 
