- पुलिस ने किया प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार।
देहरादून- देहरादून पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पैसों के लालच में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने आशारोड़ी के पास जंगल से गिरफ्तार किया है. जबकि मुख्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।
पैसों के लालच में आकर उतारा मौत के घाट⤵️
आरोपी पूर्व में भगवानपुर थाने से हत्या के मुकदमें में जेल जा चुका है. आरोपी ने बताया कि वो कुछ माह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ है. जेल मे उसके अन्य साथियों के माध्यम से उसकी जान-पहचान अर्जुन नाम के एक व्यक्ति से हुई. अर्जुन भी 2019 मे डोईवाला मे एक हत्या के मामले मे जेल गया था और एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था। अर्जुन ने मंजेश नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ काम करने और उसका खर्चा उठाने की बात कही थी। आरोपी भी देहरादून मे रेपिडो का काम कर रहा था। आरोपी ने यमनोत्री विहार फेज-2 मे एक कमरा किराये पर लिया था जहां अक्सर अर्जुन उसके साथ खाने पीने के लिए बैठता था। अर्जुन ने आरोपी को बताया कि मंजेश ने प्रॉपर्टी में अच्छा पैसा कमाया है और उसकी प्रॉपर्टी का सारा काम वह ही देखता है। मंजेश के अकाउन्ट मे 38 लाख रुपए है, जिसकी सारी डिटेल उसके पास है, यदि सचिन उसका साथ दे तो दोनों मंजेश को मारकर उसके सारे पैसे निकाल सकते हैं, जिसे दोनो आधा आधा बाट लेंगे. अर्जुन की बातों में आकर दोनों ने मंजेश की हत्या कर दी।
जूतों के फीतों से गला घोंटकर की थी हत्या⤵️
देहरादून में 30 नवंबर की सुबह चंद्रबनी इलाके में यमुनोत्री एनक्लेव के पास प्रॉपर्टी डीलर मंजेश कंबोज (41) का शव पड़ा मिला था। बता दें युवक की हत्या जूतों के फीतों से गला घोंटकर की गई थी। मृतक हरिद्वार के बिहारीगढ़ का रहने वाला था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
