उत्तराखंड- (बड़ी खबर) देवभूमि पहुंचने लगे क्रिकेट के दिग्गज, होने वाली है यह सीरीज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में क्रिकेट के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि जिन क्रिकेट स्टार्स को अब तक टीवी में देखते थे वह इस बार राजधानी देहरादून के मैदानों में खेलते हुए देख सकेंगे क्योंकि दुनिया के दमदार बल्लेबाज और क्रिकेटर 21 सितंबर से आयोजित होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत यहां कई मैच खेलने के लिए पहुंच रहे हैं।

दरअसल राजधानी देहरादून में 21 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series 2022) के तहत किक्रेट मैच होने जा रहा है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने देहरादून पहुंचना शुरू कर दिया (Jolly Grant Airport Dehradun) है। 19 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाड़ी देहरादून (Australia and Bangladesh team) पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट (Jolly Grant Airport Dehradun)पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर ब्रेट ली (Australian cricketer Brett Lee) जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर निकलते हुए तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। ब्रेट ली को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देखकर उनके फैन काफी उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर

बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आठ मैच देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां अपने आखिरी चरण पर है। 21 सितंबर को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज का मैच होना है। वहीं, इंडिया लेजेंड की टीम 22 सितंबर को इंग्लैंड के साथ खेलेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें