Dehradun News- राज्य के अंतर्गत अवस्थित सेतुओं / पुलों के नजदीक खनन की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के संबंध में।फिर से आदेश जारी कर दिए गए है पिछले दिनों पुलों के 1 किलोमीटर के दायरे में खनन पर रोक लगाने के आदेश लोक निर्माण विभाग के द्वारा जारी कर दिए गए थे जिसको आज संशोधित कर दिया गया है अब 2016 के आदेश के तहत जिसमें पुलों के 100 मीटर के दायरे में खनन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर कार क्या अधिकारियों को खुद उनके आदेशों की जानकारी नहीं है बड़ी बात यह है कि पहाड़ों में 1 किलोमीटर का दायरा बहुत बड़ा होता है ऐसे में खनन के 1 किलोमीटर के दायरे पर रोक से कई सवाल खड़े हो गए थे ।
उपरोक्त विषयक लोक निर्माण अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या 3312/11 (2)/2022-28 (सामान्य) / 2022 दिनांक 15 सितम्बर, 2022 को निरस्त करते हुए मुझे यह स्पष्ट करने का निदेश हुआ है कि राज्य के अंतर्गत अवस्थित सेतुओं / पुलों के नजदीक खनन की कार्रवाई उत्तराखंड उपखनन चुगान नीति, 2016 के अनुसार किया जाना सुनिश्चित करें ।
प्रायः पुलों के आस पास अवैध खनन के कारण पुलों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएँ प्रकाश में आई हैं। अतः उल्लखित नीति के प्राविधानानुसार कार्यवाही करते हुए पुलों के आस-पास होने वाले अवैध खनन के विरुद्ध भी नियमित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
