अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां एक बार फिर फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही हैं। प्रदेश में इन दिनों बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग चल रही है। अभिनेता अक्षय कुमार मसूरी और लंढौर में शूटिंग कर रहे हैं…जबकि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नैनीताल में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड के पहाड़, प्राकृतिक नजारे, ऐतिहासिक स्थल और शांत वातावरण फिल्मों की शूटिंग के लिए खास माने जाते हैं। मसूरी, लंढौर और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल पहले से ही पर्यटकों को आकर्षित करते रहे हैं। अब बड़े फिल्मी सितारों और फिल्म यूनिटों की मौजूदगी से इन क्षेत्रों को देशभर में नई पहचान मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक सुंदरता के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है। इसी वजह से यहां फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए काम कर रही है। इसके तहत फिल्म निर्माताओं को सुविधाएं देने, शूटिंग की अनुमति प्रक्रिया आसान बनाने और स्थानीय कलाकारों को अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

फिल्मों की शूटिंग से केवल पर्यटन स्थलों को पहचान नहीं मिलती….बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बनते हैं। फिल्म यूनिटों के पहुंचने से होटल, परिवहन, खान-पान और अन्य स्थानीय व्यवसायों को फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कलाकारों, तकनीशियनों और दूसरे स्थानीय युवाओं को भी काम मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस

सरकार का प्रयास है कि फिल्म पर्यटन को प्रदेश की अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाए और शूटिंग से होने वाली गतिविधियों में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए।

उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार फिल्म नीति 2024 के तहत काम कर रही है। सिंगल विंडो क्लियरेंस व्यवस्था के माध्यम से शूटिंग की अनुमति प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया गया है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर शूटिंग की अनुमति देने की व्यवस्था भी की गई है।

इससे फिल्म निर्माताओं को अलग-अलग विभागों से अनुमति लेने में सुविधा मिल सकती है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा फिल्म प्रोजेक्ट्स लाना और स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्म उद्योग से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी

फिल्मों में उत्तराखंड के खूबसूरत नजारे दिखाई देने से इन स्थानों को देशभर में पहचान मिलती है। मसूरी, लंढौर और नैनीताल जैसे क्षेत्रों में शूटिंग से भविष्य में पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय होटल कारोबारियों, दुकानदारों और पर्यटन से जुड़े अन्य लोगों को भी लाभ मिल सकता है।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद भी प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को फिल्मों के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने के प्रयास कर रही है। बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से राज्य में फिल्म निर्माण और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें