हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र की परीक्षाओं के बाद महज 17 दिनों में परिणाम जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने इस सत्र में प्रवेश के मामले में भी बढ़ोतरी दर्ज की है। कुल प्रवेश की संख्या 48444 पहुंच गई है….जो पिछले साल के मुकाबले 1886 अधिक है। शनिवार 17 अक्टूबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
विश्वविद्यालय के अनुसार जुलाई 2026 सत्र की परीक्षाएं 20 जुलाई से 27 अगस्त तक आयोजित की गईं। इसके बाद 13 सितंबर तक केंद्रीय मूल्यांकन का काम पूरा किया गया। परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया के बेहतर तालमेल के चलते परीक्षा समाप्त होने के बाद 17 दिनों में परिणाम घोषित कर दिए गए। परीक्षाएं प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में बनाए गए 80 केंद्रों पर आयोजित हुईं। मूल्यांकन कार्य में विभिन्न विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के करीब 300 शिक्षकों ने योगदान दिया।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जुलाई 2025 सत्र में कुल 46558 प्रवेश हुए थे….जबकि जुलाई 2026 सत्र में यह संख्या बढ़कर 48444 हो गई। इस तरह प्रवेश में करीब 4.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी 19277 से बढ़कर 19757 पहुंच गई है।
विश्वविद्यालय ने अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए नेपाल के विद्यार्थियों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल से अब नेपाल के शिक्षार्थियों को भी मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विश्वविद्यालय परिसर को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए ईज़ी चार्ज के सहयोग से ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और प्रदूषण कम करने के प्रयासों को गति देना है। इसके साथ ही हरेला पर्व पर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।
हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) के विद्यार्थियों के लिए 18 अक्टूबर को दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री, असाइनमेंट, परीक्षा प्रक्रिया और विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। विश्वविद्यालय की योजना इस तरह के कार्यक्रम अन्य अध्ययन केंद्रों में भी आयोजित करने की है।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां स्थापना दिवस 31 अक्टूबर 2026 को मनाया जाना प्रस्तावित है। वहीं विश्वविद्यालय का आगामी दीक्षांत समारोह 18 नवंबर को आयोजित होगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। दीक्षांत समारोह में सफल विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रवेश बढ़ाने, नए क्षेत्रों तक शिक्षा की पहुंच बनाने, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देने से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय का जोर समयबद्ध परीक्षा परिणाम और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने पर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी 
