हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के हीरा नगर स्थित गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति लिमिटेड की प्रबंध कमेटी और पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी छह पदों पर निर्विरोध चयन के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य संस्थाओं के लिए प्रतिनिधि का चुनाव भी बिना किसी विरोध के पूरा हुआ।

निर्वाचन अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संजय डबराल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रबंध कमेटी में सामान्य वर्ग से प्रदीप बिष्ट, हरीश चंद्र जोशी, पारितोष कुमार रोहतगी और सुरेश हिंदवान को चुना गया। वहीं महिला वर्ग से राशि अग्रवाल और चंद्रावती जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस

समिति में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पद पर कोई नामांकन नहीं मिलने के कारण यह पद रिक्त रह गया।

प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य संस्थाओं के लिए प्रतिनिधि के पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। इन पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में हरीश चंद्र जोशी को अध्यक्ष, चंद्रावती जोशी को उपाध्यक्ष और सुरेश हिंदवान को अन्य संस्थाओं के लिए प्रतिनिधि चुना गया। निर्वाचन अधिकारी संजय डबराल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समिति के सदस्यों और कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति का कामकाज पारदर्शी तरीके से चलाने, सदस्यों के हितों की रक्षा करने और हीरा नगर के आवास विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें