- राष्ट्रीय स्तर पर एम्स की आयोजित एमडी की परीक्षा में नकल कराने वाले दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों को पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने किया गिरफ्तार।
उत्तराखंड (ऋषिकेश)- राष्ट्रीय स्तर पर एम्स की आयोजित एमडी की परीक्षा में नकल कराने वाले दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों को पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन टैबलेट, तीन मोबाइल, दो मेडिकल संबंधित किताब और एक लग्जरी कार बरामद की है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान एम्स में कार्यरत डॉक्टर अमन, डॉक्टर वैभव, मुख्य आरोपी अजीत, विजुल गौरा और जयंत के रूप में हुई है। आरोपी जींद रोहतक पटियाला और हिसार के रहने वाले हैं। एसएसपी ने बताया कि सीओ संदीप नेगी और कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने आरोपियों से गहन पूछताछ की है। इसके बाद पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे तीन अभ्यर्थियों को खास तौर पर नकल करवा रहे थे। परीक्षार्थियों को मोबाइल से प्रश्न पत्रों की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से भेज रहे थे। मुख्य आरोपी अजीत ने एमडी की परीक्षा में पास कराने की ऐवज में प्रत्येक अभ्यर्थी से पचास पचास लाख रुपए लिए हैं। एम्स के दोनों डॉक्टरों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए दो-दो लाख रुपए में हायर किया है। एसएसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम और एसओजी देहात को शाबाशी दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
