- दो मोटरसाइकिल सवार युवक आंधी से टूटे चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से हुए गंभीर रूप से घायल।
मेहलचोरी (गैरसैंण)- थाना गैरसेंण के अंतर्गत माईथान क्षेत्र के रायकोट गांव के समीप दो मोटरसाइकिल सवार युवक आंधी से टूटे चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें वाहन चालक एंव स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से गैरसैंण अस्पताल तक पहुंचाया।घायलों में शामिल हरगोविन्द जोशी पुत्र कृष्णबल्लभ जोशी उम्र 33वर्ष एवं कमलेश जोशी पुत्र मालदत्त जोशी दोनों निवासी लखण देवपुरी के रहने वाले हैं।हरगोविन्द के कंधे व छाती में चोट बतायी जा रही है।वहीं कमलेश के सर पर भी गहरी चोटें आयी हैं।
जानकारी के अनुसार शाम लगभग 6बजे निजी काम से माईथान से मेहलचौरी बाजार की तरफ आ रहे दोनों युवक तेज आंधी से गिरे चीड के पेड की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गये ।इसी दौरान मेहलचौरी की तरफ आ रहे टैक्सी चालक वीरेंद्र नेगी पूर्व प्रधान गोगना व उनके साथियों ने दोनों को मौके पर बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरा हुआ पाया।तब राइकोट गांव के ग्रामीणों की मदद से पेड को हटाकर घायलों को वाहन में लिटाकर गैरसैंण अस्पताल की तरफ चल दिए।इस दौरान उन्होंने घटना की सूचना 108 पर भी कर दी थी।सूचना मिलने पर 108वाहन धुनारघाट पंहुच गया था,जहां से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैरसैंण पंहुचाया गया।घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मेहलचौरी एस.एन. जुयाल भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।
चिकित्सा अधीक्षक गैरसैंण डॉक्टर अर्जुन रावत ने बताया कि हरगोविंद जोशी के कंधे और छाती की हड्डियों में चोट आयी है,वहीं कमलेश जोशी के सर में आयी गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।थाना गैरसैंण के सब इंस्पेक्टर जयपाल नेगी ने बताया कि हरगोविंद जोशी माईथान में दुकान चलाते हैं ओर कमलेश जोशी 12वीं का छात्र है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में सीएम धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- देश की एकता और अखंडता की रक्षा का लें संकल्प
उत्तराखंड: मरीजों के बीच अचानक मची भगदड़, इमरजेंसी में घुस आए 15-20 लोग; जानें पूरा मामला
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, चार जिलों में अगले कुछ घंटे भारी; अलर्ट जारी
अल्मोड़ा के रवि का नया कमाल, उड़ने वाली कार के बाद अब इस प्रोजेक्ट पर काम
उत्तराखंड: वन विभाग की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, इन कारोबारियों पर कड़ी नजर!
उत्तराखंड: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो पोल पर चढ़ गई युवती, मच गई अफरा-तफरी
हल्द्वानी – यूक्रेन की महिला को पीछे छोड़ रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, नौ साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बालों का कमाल
मुख्यमंत्री धामी ने किया वेबसाइट का विमोचन, युवाओं और बच्चों को लेकर कही बड़ी बात
उत्तराखंड : इन जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड : धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित 
