नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के एमएससी की छात्रा सुपोंग स्नेला का चयन फुल ब्राइट नेहरू डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी, नोक्स विले यूएसए में हुआ है। सुपोंग ने 2021 में डीएसबी परिसर के रसायन विज्ञान विभाग से अकार्बनिक रसायन में एमएससी की तथा वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिलचर असम से पीएचडी कर रही है। इम्सुलेम तथा ऑटिशी की पुत्री सुपोंग नागालैंड की रहने वाली है। उनके 11 पेपर पब्लिश हो चुके है जिनका न्यूनतम इंपैक्ट फैक्टर 4 तथा अधिकतम 11 है वो बायो फ्यूल में काम करेंगी। उनकी सफलता पर प्रो चित्रा पांडे, प्रो गीता तिवारी, प्रो. एबी मेलकानी. डॉ. गिरीश खर्कवाल सहित कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी, उपाध्यक्ष प्रो नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक महासचिव डॉ. विजय कुमार, डॉ संतोष , डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. दीपाक्षी जोशी ने बढ़ाई एवम शुभकामनाएं दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 

