- रामनगर में गर्जिया मंदिर दर्शन करने आए लखनऊ के एक युवक की नदी में डूब कर हुई मौत,एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर ढूढा शव।
रामनगर -सोमवार की दोपहर गर्जिया मंदिर के समीप कुछ दूरी पर स्थित झूला पुल के पास नदी में नहाने के दौरान लखनऊ के एक युवक की डूब कर मौत हो गई ,एसडीआरएफ की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला गया। आपको बता दे की वर्तमान में नैनीताल जिले का प्रसिद्ध गिरिजा मंदिर में टीले के मरम्मत कार्य को लेकर 10 मई से 30 जून तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, आपको बता दे कि सोमवार की दोपहर नरेंद्र सिंह निवासी राजीव पुरम ई ब्लॉक मोहन भोग चौराहा लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी अपने एक अन्य साथी के साथ गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए आए थे,
जब उन्हें पता चला कि मंदिर बंद है तो वह मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित झूला पुल के पास नदी में नहाने चला गया ,इसी बीच नहाते नहाते यह युवक पानी के गहरे कुंड में चला गया, शोर मचाने पर उसके साथ में आए युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक नरेंद्र गहरे कुंड में चला गया था, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए,
जिसके बाद सूचना एसडीआरएफ को दी गयी,सुचना पर नैनीताल से एसडीआरएफ की टीम कुछ समय बाद मौके पर नैनीताल से रामनगर पहुंच गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नरेंद्र के शव को नदी से बाहर निकाला ,मौके पर पहुंचे तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है, साथ ही उन्होंने बताया कि इस इस क्षेत्र में नदी में सभी के प्रवेश के रोक को लेकर वन विभाग व पुलिस को आदेश दिए गए हैं। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकार भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में यह घटना हुई है मंगलवार से इस क्षेत्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा, जो भी नियमों की अनदेखी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में सीएम धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- देश की एकता और अखंडता की रक्षा का लें संकल्प
उत्तराखंड: मरीजों के बीच अचानक मची भगदड़, इमरजेंसी में घुस आए 15-20 लोग; जानें पूरा मामला
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, चार जिलों में अगले कुछ घंटे भारी; अलर्ट जारी
अल्मोड़ा के रवि का नया कमाल, उड़ने वाली कार के बाद अब इस प्रोजेक्ट पर काम
उत्तराखंड: वन विभाग की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, इन कारोबारियों पर कड़ी नजर!
उत्तराखंड: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो पोल पर चढ़ गई युवती, मच गई अफरा-तफरी
हल्द्वानी – यूक्रेन की महिला को पीछे छोड़ रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, नौ साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बालों का कमाल
मुख्यमंत्री धामी ने किया वेबसाइट का विमोचन, युवाओं और बच्चों को लेकर कही बड़ी बात
उत्तराखंड : इन जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड : धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित 
