हल्द्वानी : हल्द्वानी में गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी कौस्तुबानंद जोशी द्वारा आयोजित आम और खास पार्टी में भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कहने को तो यह आम और खास पार्टी थी लेकिन कार्यकर्ता दबे जुबान से मेयर चुनाव के लिए कौस्तुबानंद जोशी की दावेदारी को लेकर इस पार्टी में चर्चा करते दिखाई दिए। हालांकि हरेले के उपलक्ष में आयोजित इस पार्टी में कांग्रेसी नेता भी दिखाई दिए। कस्तूबानंद से बात करने पर बताया कि यह केवल जन मिलन कार्यक्रम है। मीडिया द्वारा पूछे गए उनके राजनीतिक भविष्य की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं लेकिन यह आमजन खास कार्यक्रम गैर राजनीतिक है।
हालांकि उनके इस कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा के कई विधायक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सहित कई कांग्रेस के नेता भी दिखाई दिए। आम खास पार्टी में दशहरा, चौसा और लंगड़ा आम का आनंद लेने के लिए नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, भुवन भट्ट, जिला महामंत्री रंजन बरगली, दायित्व धारी दीपक मेहरा, प्रवक्ता ध्रुव रौतेला, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, कार्यक्रम का संचालन कर रहे जितेंद्र मेहता, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, विजय बिष्ट, शंकर कोरंगा, विजय मनराल, दिनेश खुलवे, दीपक जोशी, दिग्विजय भट्ट, शहीद दर्जनों नेता और सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
